google.com, pub-1586814154292719, DIRECT, f08c47fec0942fa0
देशधर्म

धनतेरस 2024: सोना खरीदने का सबसे शुभ समय, जानें मुहूर्त और त्रिपुष्कर योग,इन चीजों को खरीदना माना जाता है शुभ

THE BIKANER NEWS:; इस साल धनतेरस का मुहूर्त विशेष रूप से शुभ है क्योंकि त्रिपुष्कर योग बन रहा है, जो यह दर्शाता है कि इस दिन किए गए कार्यों का फल तीन गुना होगा। धनतेरस, जो कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी पर मनाया जाता है, को धन त्रयोदशी भी कहा जाता है। इस दिन सागर मंथन से धनवंतरी का प्रकट होना मान्यता है, इसलिए इसे उनकी जयंती के रूप में मनाया जाता है। महिलाएं इस दिन प्रदोष का व्रत भी रखती हैं और भगवान शिव की पूजा करती हैं। धनतेरस इस बार 29 अक्टूबर (मंगलवार) को मनाया जाएगा। त्रयोदशी तिथि सुबह 10:31 बजे से शुरू होकर 30 अक्टूबर को दोपहर 1:15 बजे तक रहेगी।

धनतेरस का शुभ मुहूर्त:
पूजा का सही समय केवल 1 घंटे 41 मिनट का है, जो शाम 6:31 बजे से रात 8:13 बजे तक है। प्रदोष काल का समय शाम 5:38 बजे से रात 8:13 बजे तक है।

सोना खरीदने का मुहूर्त:
सोना खरीदने का शुभ समय 29 अक्टूबर सुबह 10:31 बजे से लेकर 30 अक्टूबर सुबह 6:32 बजे तक है।

त्रिपुष्कर योग और महत्व:
धनतेरस पर त्रिपुष्कर योग सुबह 6:31 बजे से 10:31 बजे तक रहेगा। इस दिन इंद्र योग भी सुबह 7:48 बजे तक है। माता लक्ष्मी, कुबेर और धनवंतरी की पूजा इस दिन की जाती है, जिससे जीवन में धन, सुख और समृद्धि की प्राप्ति होती है।

इन वस्तुओ को खरीदना शुभ माना जाता है।

सोने और चांदी के सिक्के
धनतेरस के दिन सोने-चांदी का कोई भी सामान या लक्ष्मी गणेश की तस्वीर वाले सिक्के जरूर खरीदने चाहिए. यह बहुत ही शुभ फलदायी माना जाता है. मान्यता है कि ऐसा करने से घर में मां लक्ष्मी का वास होता है. सोने चांदी के अलावा इस दिन पीतल से बनी धातु की चीजों की खरीदारी करना बेहद शुभ माना जाता है.

श्री यंत्र
धनतेरस के दिन श्रीयंत्र घर लाना बहुत शुभ होता है. मान्यता है कि श्रीयंत्र खरीदने और दिवाली के दिन उसकी पूजा करने से धन-दौलत में वृद्धि होती है. इसके अलावा मां लक्ष्मी की कृपा भी बनी रहती है.

चावल
धनतेरस के दिन चावल खरीदना भी बहुत अच्छा होता है. मान्यता है कि इस दिन चावल खरीदने आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है और घर में मां लक्ष्मी का वास होता है. इस दिन चावल खरीदते समय इस बात का खास ख्याल रखें की टूटे हुए चावल न खरीदें.

धनिया
धनतेरस के दिन धनिया जरूर खरीदना चाहिए. इस दिन धनिया खरीदना बहुत ही शुभ फलदायी माना जाता है. मान्यता है कि धनतेरस के दिन पूजा में मां लक्ष्मी को धनिया अर्पित करने से मां प्रसन्न होकर सुख -समृद्धि का वरदान देती हैं.

झाड़ू
धनतेरस के दिन झाड़ू जरूर खरीदना चाहिए. झाड़ू घर की साफ-सफाई करती है. इसे मां लक्ष्मी का प्रतीक भी माना जाता है. मान्यता है कि जिस घर में झाडू का सम्मान होता है वह मां लक्ष्मी निवास करती हैं. धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदने से दरिद्रता दूर होती है और घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है.

गोमती चक्र
धनतेरस के दिन गोमती चक्र खरीदना भी बहुत शुभ होता है. यह गुजरात की गोमती नदी में पाया जाने वाला प्राकृतिक रूप से बना घोंघे के आकार होता है. इसे नाग चक्र या शिला-चक्र के नाम से भी जाना जाता है. मान्यता है कि इस दिन गोमती चक्र घर लाने से धन दौलत में वृद्धि होती है और आर्थिक स्थिति में सुधार आता है.

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है. द बीकानेर न्यूज़ इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Back to top button