Uncategorized
नयाशहर थाना क्षेत्र में शव मिलने से फैली सनसनी

THE BIKANER NEWS. बंद फैक्ट्री में शव मिलने की खबर सामने आयी है। यह शव नयाशहर थाना क्षेत्र में मिला है। जहां पर सर्वोदय बस्ती क्षेत्र में एक बंद पड़ी फैक्ट्री से शव मिला है। शव मिलने की खबर के साथ ही आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। सूचना मिलते ही नयाशहर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को खादिम खिदमतगार सोसायटी,असहाय सेवा संस्था के सेवादारों के सहयोग से पीबीएम भिजवाया गया। जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान चन्द्रप्रकाश मेघवाल के रूप में हुई है। फिलहाल मौत के कारणों के बारे में पुख्ता जानकारी नही मिल पायी है।