google.com, pub-1586814154292719, DIRECT, f08c47fec0942fa0
breaking newsराजस्थान

बड़ी खबर:-ABVP कार्यकर्ताओ पर लाठीचार्ज,आई कई कार्यकर्ताओ को गम्भीर चोटे

राजस्थान खबर:-जयपुर:-अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं पर मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। कार्यकर्ताओं की भीड़ राजस्थान यूनिवर्सिटी का मेन गेट पार कर JLN मार्ग पर आने की कोशिश कर रही थी। पुलिस ने पहले उन्हें रोकने का खूब प्रयास किया। कार्यकर्ता बेकाबू हो गए थे। कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हुई। इसके बाद पुलिस ने लाठी लेकर दौड़ाया। इससे गुस्साए कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर पथराव कर दिया। इस घटना में 6 कार्यकर्ताओं, तीन राहगीरों के साथ दो पुलिसकर्मियों को चोटें आई हैं। किसी कार्यकर्ता का हाथ टूटा है तो किसी का सिर फूटा है। गांधीनगर थाने के सामने स्टूडेंट्स भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं।

पुलिस ने बंद कर दिया था मेन गेट
कार्यकर्ता दोपहर 2:30 बजे बड़ी संख्या में यूनिवर्सिटी कैंपस में विरोध मार्च निकालने पहुंचे थे। दोपहर करीब 3:00 बजे कार्यकर्ताओं ने जेएलएन मार्ग पर आने की कोशिश करने लगे। उन्हें रोकने के लिए पुलिस ने यूनिवर्सिटी का मेन गेट बंद कर दिया। इससे नाराज होकर कार्यकर्ता गेट पर चढ़ गए। जबरन गेट से बाहर आने की कोशिश करने लगे। उन्हें रोकने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय मंत्री हुशीयर मीणा, प्रांतीय मंत्री शोर्य जैमन, राजस्थान यूनिवर्सिटी इकाई अध्यक्ष भारत भूषण यादव, छात्र नेता मनु दाधीच, रोहित मीणा समेत 12 कार्यकर्ताओं के सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोट आई है।

Back to top button