google.com, pub-1586814154292719, DIRECT, f08c47fec0942fa0
breaking newsबीकानेर

मंगेतर की धमकियों से परेशान युवती ने लगाया मौत को गले

THE BIKANER NEWS. बीकानेर के पांचू थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक युवती ने घर में बने कुंड में कूदकर जान दे दी। आरोप है कि उसके मंगेतर ने फोन करके मिलने के लिए बुलाया था, युवती नहीं गई तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। इसी से परेशान होकर उसने कुंड में कूदकर जान दे दी। महिला के पिता ने इस आशय का मामला पांचू थाने में दर्ज कराया है।

जांगलू निवासी बिशनाराम मेघवाल एक खेत में रहता है। उसकी बेटी प्रियंका की चार साल पहले गजस्वरूपदेसर निवासी कोजाराम के बेटे हड़मानाराम के साथ सगाई की गई थी। दो महीने पहले मंगेतर हड़मानाराम जांगलू आया। उसने प्रियंका को फोन करके खेत से बाहर बुलाया। प्रियंका ने ये बात अपने परिजनों को बताई तो उन्होंने मिलने की इजाजत नहीं दी। ऐसे में प्रियंका नहीं गई। बाद में मंगेतर नाराज हो गया और उसे जान से मारने की धमकी दी। पिछले तीन चार दिन से प्रियंका गुमसुम थी। मृतक के पिता का आरोप है कि शुक्रवार को भी उसे बार बार फोन किया गया। आखिरकार परेशान होकर प्रियंका ने कुंड में कूदकर जान दे दी। आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं की है। मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी।

Back to top button