breaking newsबीकानेर
राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का अर्जुनराम मेघवाल,डॉ बीडी कल्ला ने किया स्वागत

THE BIKANER NEWS :-बीकानेर 27 फरवरी
बीकानेर। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू सोमवार को बीकानेर में राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव का उद्घाटन करने डॉ करनी सिंह स्टेडियम पहुंची। वे यहां देश के 7 सांस्कृतिक जोन के डोम में निरीक्षण कर रही हैं। बीकानेर पहुंचने पर उनकी राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र, केन्द्रीय मंंत्री अर्जुनराम मेघवाल, राजस्थान के कला एवं संस्कृति मंत्री डॉ बीडी कल्ला ने उनकी अगुवानी करते हुए स्वागत किया। वे बीकानेर में राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव का उद्घाटन कर शाम 5.50 बजे वापस दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी। इस दौरान नाल से बीकानेर के बीच रास्ता बंद है। 1200 पुलिसकर्मी इस मार्ग और डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में तैनात हैं।