google.com, pub-1586814154292719, DIRECT, f08c47fec0942fa0
breaking newsबीकानेर

सुखद खबर-लापता हुए भाजपा नेता सकुशल पहुंचे अपने घर

THE BIKANER NEWS. बीते सप्ताह से लापता लालगढ़ मंडल अध्यक्ष विनोद करोल आज घर लौट आए हैं। आपको बता दें लगभग 1 सप्ताह पहले मंडल अध्यक्ष विनोद घर से बिना बताए निकल गया था उसके बाद मंडल अध्यक्ष की गाड़ी शोभासर जलाशय के पास मिली थी। किसी अनहोनी की आशंका के चलते विनोद की खोजबीन शोभासर जलाशय में भी की गई।

इस पूरे मामले को लेकर बीकानेर भाजपा सक्रिय रही जानकारी के अनुसार मंडल अध्यक्ष विनोद काफी समय से परेशान चल रहे थे और अवसाद के चलते वह घर से निकल गए बताया जा रहा है कोलायत के आसपास वह रह रहे थे और आज सुबह पैदल अपने घर पहुंचे।

Back to top button