google.com, pub-1586814154292719, DIRECT, f08c47fec0942fa0
breaking newsकोलकात्ताहादसा

बड़ाबाजार में गैस सिलेंडर फटने हुआ हादसा,घर की उड़ी छत,तीन लोग घायल

कोलकाता खबर:- महानगर के बड़ाबाजार क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर आरही है। मिली जानकारी के अनुसार बड़ाबाजार के महेशतल्ला के एक घर मे बड़ा विस्फोट हुआ है जिसमे तीन लोग घायल हो गए है। स्थानीय लोगो ने बताया की सुबह करीब 8बजे के आसपास घर से तेज़ धमाके की आवाज़ हुई जिसको सुनकर आसपास के लोग बाहर निकलकर आ गए। देखा तो पास के घर के अंदर रखे गैस सिलेंडर फट गये और घर की छत उड़ गई और आग लग गयी। लोगो ने खुद ही आग बुझाने का प्रयास किया और घायलो को निकाला। सूचना मिलने पर मौके पर दो दमकल की गाड़ियां भी पहुची।घर मे दो सिलेंडर रखे थे। घायलो को स्थानीय अस्पताल पहुचाया। हादसा कैसे हुआ इसकी जानकारी नही मिल पाई है।

Back to top button