google.com, pub-1586814154292719, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Uncategorized

युवती की सिर कटी लाश मिलने से मचा हड़कंप

THE BIKANER NEWS कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुई हैवानियत की आग अभी ठंडी भी नहीं पड़ी थी कि बंगाल से एक और बुरी खबर सामने आ रही है। पश्चिम बंगाल के बर्धमान में एक युवती की सिर कटी लाश बरामद की गई है। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी मच गई है। युवती की शिनाख्त 25 वर्षीय प्रियंका हांसदा के रूप में हुई है।

बेंगलुरु में जॉब करती थी प्रियंका
बर्धमान के नादुर गांव में रहने वाली प्रियंका बेंगलुरु के एक शॉपिंग मॉल में सेल्स गर्ल का काम करती थी। इसके अलावा प्रियंका दर्शनशास्त्र में एमए की पढ़ाई कर रही थी। 12 अगस्त को प्रियंका बेंगलुरु से अपने घर बर्धमान लौटी थी। मगर दो दिन बाद ही वो हैवानियत का शिकार हो गई। प्रियंका का रेप करने के बाद उसका सिर धड़ से अलग कर दिया गया। अगली सुबह जब प्रियंका की लाश मिली तो पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

सिर धड़ से किया अलग
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो प्रियंका 14 अगस्त की शाम करीब 6:30 बजे बाथरूम जाने के लिए घर से बाहर निकली। कुछ देर बाद जब प्रियंका वापस नहीं लौटी तो घर वाले परेशान हो गए। सभी ने प्रियंका की तलाश शुरू की। गुरुवार की सुबह घर से थोड़ी दूरी पर मौजूद एक खेत में प्रियंका बदहाल अवस्था में मिली। जब घर वालों ने नजदीक जाकर देखा तो लाश देखकर सभी की चीख निकल गई। प्रियंका के शरीर से सिर गायब था।
मां की निकली चीख
प्रियंका का शव देखकर मां जोर-जोर से चिल्लाने लगी। मां की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग जमा हुए। इस घटना की जानकारी शक्तिगढ़ थाने को दी गई। पुलिस फौरन मौके पर पहुंची। अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक ऑर्क बनर्जी का कहना है कि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हम जल्द ही हत्यारे को पकड़ लेंगे।

 

कोलकाता रेप मर्डर केस
प्रियंका की मौत की खबर पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई। सभी ने थाने का घेराव करके पथराव शुरू कर दिया। हालांकि प्रियंका को किसने और क्यों मारा? इसका खुलासा नहीं हो सका है। बता दें कि कुछ दिन पहले कोलकाता में भी एक ट्रेनी डॉक्टर के साथ विभत्स वारदात देखने को मिली थी। नाइट ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर का रेप करके मर्डर कर दिया गया। इसे लेकर पश्चिम बंगाल की राजधानी में पहले से रोष व्याप्त है। 3000 से ज्यादा डॉक्टरों ने हड़ताल पर हैं।

Back to top button