google.com, pub-1586814154292719, DIRECT, f08c47fec0942fa0
जुर्मबीकानेर

नयाशहर थाना क्षेत्र में बने आश्रम में चोरी, हजारो की नगदी और सामान चुराया

THE BIKANER NEWS:- बीकानेर में चोरो के हौसले बुलंद है। घरो और दुकानों के बाद अब आश्रम को भी नही छोड़ रहे है। ताज़ा मामला नयाशहर थाना इलाके का है जहाँ एक आश्रम में रविवार देर रात अज्ञात चोरो ने सेंधमारी की और हजारो रुपये पार कर लिए।।हरोलाई हनुमान मंदिर के पास बने सनातन तिलक आश्रम के संचालक महेश ओझा ने बताया कि कल रात 11:30बजे में आश्रम को बंद कर के घर गया था और आज सुबह जब वापस आया तो देखा को आश्रम के ताले टूटे पड़े है। अंदर जाकर देखा तो कमरे में अलमारियों का सारा सामान बिखरा पड़ा था। कपडे बिखरे पड़े थे। अलमारी में रखे 37000 रुपये गायब थे।साथ ही यहां पर रखे लोहे के सरिये भी चुरा लिए महेश ओझा यहां एक्यूप्रेशर पद्धति से लोगों का इलाज करते हैं। ओझा ने नया शहर थाने में परिवाद पेश किया है।

https://www.instagram.com/reel/DCyhBFhTdpL/?igsh=bTdyYTJpeXQ4d3p0

Back to top button