google.com, pub-1586814154292719, DIRECT, f08c47fec0942fa0
breaking newsबीकानेर

पूर्व न्यायाधीश नरसिंह दास व्यास बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय के लोकपाल नियुक्त

THE BIKANER NEWS:- बीकानेर:-, 29 फरवरी। बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय के लोकपाल पद पर पूर्व जिला न्यायाधीश नरसिंह दास व्यास को नियुक्त किया गया है। इस आशय के आदेश बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय के कुल सचिव की ओर से जारी किए गए हैं।


पूर्व जिला न्यायाधीश नरसिंह दास व्यास की बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय के लोकपाल पद पर नियुक्ति की अवधि अधिकतम 3 वर्ष अथवा 70 वर्ष की आयु प्राप्त करने तक रहेगी। बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय के प्रबंध मंडल की अनुशंसा पर पूर्व जिला न्यायाधीश नरसिंह दास व्यास की नियुक्ति की गई है। विश्वविद्यालय के नए लोकपाल व पूर्व न्यायाधीश नरसिंह दास व्यास विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की गजट अधिसूचना दिनांक 11 अप्रैल 2023 (विद्यार्थियों की शिकायतों का निवारण) विनियम 2023 के प्रावधानों के अनुरूप कार्य संपादित करेंगे। विदित रहे कि पूर्व जिला न्यायाधीश नरसिंह दास व्यास वर्तमान में नागौर जिले के जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के अध्यक्ष पद पर कार्यरत हैं।

बीकानेर और देश दुनिया की खबरों के लिए जुड़े न्यूज़ के व्हाट्सएप्प ग्रुप से👇👇👇👇

https://chat.whatsapp.com/KaCdKLCTNvHC4f0HyNtjfb

Back to top button