शहर के इस थाना क्षेत्र में हुई फायरिंग,सीसीटीवी फुटेज आया सामने

THE BIKANER NEWS बीकानेर l गंगाशहर क्षेत्र में फायरिंग की खबर सामने आयी हे। घटना सुजानदेसर की है। जहां पर दीवार बना रहे मजदूरों और परिवार पर जानलेवा हमला किया गया है। इस दौरान फायर भी किया गया साथ ही पत्थर फेंके गए। सुजानदेसर निवासी शिवप्रकाश ने 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। प्रार्थी ने बताया कि सुजानदेसर में उसकी खातेदारी जमीन है, जिस पर नमक फैक्ट्री है। रविवार सुबह करीब साढ़े दस बजे वह अपनी पत्नी भगवती और कारीगर-मजदूरों के साथ चारदीवारी कराने पहुंचा। तभी आरोपी हाथों में लकड़ी, पिस्तौल, पत्थर लेकर आए और गाली-गलौज करने लगे। आरोपियों ने पत्थर फेंकने शुरू कर दिए, जिससे कारीगर व मजदूर डर कर भागने लगे। आरोपियों को रोका तो उन्होंने उसके व उसकी पत्नी के साथ मारपीट की। कनपटी पर पिस्तौल लगा दी और फायर किया। मारपीट में परिवादी व उसकी पत्नी को चोटें आई है। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
देखे वीडियो
https://www.instagram.com/reel/DEeXxJUT0YT/?igsh=MWFmMWozanlseDF3Zg==