google.com, pub-1586814154292719, DIRECT, f08c47fec0942fa0
बीकानेर

शिक्षा मंत्री डॉ बीड़ी कल्ला ने दिवंगत(माई डियर) हर्ष के परिजनों को बंधाया ढाढस,भागवत कथा यज्ञ में शिरकत की

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर, 22 जुलाई। शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला शनिवार को बीकानेर के दौरे पर रहे। उन्होंने अपने आवास पर आमजन की समस्याएं सुनी तथा इनके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने नत्थूसर गेट के बाहर दिवंगत विजय शंकर हर्ष के आवास पहुंचकर उनके असामयिक निधन पर शोक जताया। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों को ढाढस बंधाया और कहा कि दुख की इस घड़ी में सरकार उनके साथ है। उन्होंने दुर्घटना स्थल का जायजा लिया। शिक्षा मंत्री ने नापासर में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम और पुष्करणा भवन में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि वेद और पुराण हमें जीने की राह दिखाते हैं। इनके श्रवण और पठन से पुण्य मिलता है। उन्होंने श्रीमदभागवत के विभिन्न प्रसंगों में छुपी गूढ़ बातों की जानकारी दी। कथा का वाचन व्यास पीठसीन प. अरुण कृष्ण व्यास द्वारा किया जा रहा है। इस दौरान गिरिराज बिस्सा, डॉ. बिट्ठल बिस्सा सहित अन्य परिजनों द्वारा शिक्षा मंत्री का अभिनंदन किया गया।

बीकानेर की खबरो के लिए जुड़े न्यूज़ के व्हाट्सएप्प ग्रुप से

👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻

https://chat.whatsapp.com/K7pmrQBTY8rFC1syE6679Q

Back to top button