google.com, pub-1586814154292719, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Uncategorized

कांग्रेस सेवादल ने निकाली तिरंगा न्याय यात्रा

THE BIKANER NEWS राजस्थान कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष हेम सिंह शेखावत के निर्देशानुसार और राजस्थान कांग्रेस सेवादल के उपाध्यक्ष कमल कल्ला के निर्देशन में 9 अगस्त के क्रांति दिवस के अवसर पर बीकानेर में कांग्रेस सेवादल की तरफ से तिरंगा न्याय यात्रा निकाली गई, इस का नेतृत्व बीकानेर कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष अनिल व्यास और ग्रामीण कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष राम निवास गोदारा जी ने किया। इस यात्रा में ध्वज वाहक लाल चंद गहलोत जी ने किया। यात्रा में बीकानेर प्रभारी सुरेन्द्र सिंह, बीका बीकानेर ग्रामीण प्रभारी सुखदेव नाथ के साथ, जगन पुनिया, अनिल तंवर,मनोज कल्ला, भंवर सिंह, देवेश, राजू काका,बीकानेर यूथ कांग्रेस महासचिव विजेन्द्र सिंह, रइस अली वंदना गुप्ता, यूथ ब्रिगेड गौरव मूंदड़ा, भैरव रतन कलवानी, मोहम्मद हसर,प्रदीप पहलवान

और कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ये यात्रा बीकानेर कोटगेट से शुरु होकर इंदिरा गांधी की मुर्ति तक गई। इस अवसर पर बीकानेर ग्रामीण प्रभारी सुखदेव जी ने यात्रा के ऐतिहासिक महत्व के बारे में बताया, तो वहीं सुरेन्द्र सिंह बीका ने भी कहा सेवादल अब लगातार जनता के बीच रहने वाली है

Back to top button