
THE BIKANER NEWS बीकानेर।अभियांत्रिकी महाविद्यालय बीकानेर अशैक्षणिक कर्मचारीयों का वर्ष 2012 से 2018 तक अनैतिक तरीके से पीएफ और इएसआई काटा गया था।इसके लिए कर्मचारी लम्बे समय से संघर्षशील थे। इस संघर्ष को अज विराम लगाl
अभियांत्रिकी महाविद्यालय बीकानेर अशैक्षणिक कर्मचारी संघ के संतोष पुरोहित ने बताया कि संघ लगातार संघर्षशील थाlआज बीकानेर टेक्निकल यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अजय कुमार शर्मा संघ को वार्ता के लिए बुलाया जिसमे अध्यक्ष संतोष पुरोहित महामंत्री दिनेश पारीक ,जयकिशन पुरोहित,सुरेंद्र जाखड़,नरेंद्र आचार्य, ओर समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे। और अनुमति पत्र प्रदान किया l
अध्यक्ष संतोष पुरोहित महामंत्री दिनेश पारीक ,जयकिशन पुरोहित,सुरेंद्र जाखड़,नरेंद्र आचार्य, ओर समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे। अनुमति पत्र प्राप्त होने पर ईसीबी प्राचार्य ओम प्रकाश जाखड़ से वार्ता करके कर्मचारियों को किस प्रकार बकाया भुगतान किया जाए जिस पर वार्ता की गई । प्राचार्य और रजिस्ट्रार ने सभी कर्मचारियों को संबोधित किया । बीटीयु के कुलपति का समस्त कर्मचारियों ने हृदय से आभार व्यक्त किया और आशा भी की गई कि इसी प्रकार ठेका कर्मचारियों को आगे भी चाहे नियमित करना हो या कोई अन्य रुके कार्य हो उनको पूरा करेंगे।
अंत में अध्यक्ष संतोष पुरोहित और महामंत्री दिनेश ने कर्मचारियों को विश्वास दिया कि हक की जो भी मांग होगी उसके लिए प्रशासन से सकारात्मक वार्ता करेंगेl