google.com, pub-1586814154292719, DIRECT, f08c47fec0942fa0
breaking newsजुर्मबीकानेर

दो भाइयो पर युवको ने किया हमला,एक पीबीएम में भर्ती

THE BIKANER NEWS नोखा थाना क्षेत्र के गांव जैसलसर में कटानी रास्ते को लेकर कुछ लोगों ने बाइक पर जा रहे दो भाईयों पर हमला कर दिया। जिससे दोनों भाईयों को चोटें आई। एक को ज्यादा चोटें लगने के कारण उसे पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में भर्ती करवाया है। घायल महेन्द्र सिंह ने बतााया कि कल शाम वह अपने भाई प्रेमङ्क्षसह के साथ बाइक पर सवार होकर गांव से खेत जा रहा था। बीच रास्ते में अर्जनदास, सोहनदास, सोहनदास के पुत्र व इनके घर की महिलाओं ने घेर लिया और बर्छी से दोनों भाईयों पर हमला कर दिया। जिससे वह बेहोश हो गया। इस मारपीट में उसके भाई प्रेमसिंह को ज्यादा चोटें लगी है, जिसके कारण उसे ट्रोमा सेंटर में भर्ती करवाया गया है। महेन्द्र सिंह ने बताया कटानी रास्ते को लेकर विवाद हुआ था।

Back to top button