बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की नई टीम का ऐलान,बंगाल भाजपा के पूर्व अध्यक्ष दिलीप घोष की छुट्टी,वसुंधरा राजे की एंट्री

THE BIKANER NEWS:-भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व संगठन में बड़ा फेरबदल हुआ है. दिलीप घोष की बीजेपी के अखिल भारतीय उपाध्यक्ष पद से छुट्टी हो गई है. दिलीप घोष बंगाल भाजपा के अध्यक्ष रह चुके थे. दिलीप घोष के नेतृत्व में ही लोकसभा चुनाव में भाजपा ने बंगाल में पहली बार 18 सीटें जीती थी. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में उन्होंने एक कुशल संगठनकर्ता के रूप में अपनी पहचान बनाई थी.
पांच राज्यों में इसी साल होने वाले विधानसभा चुनाव और 24 में के लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को अपनी नई टीम का ऐलान किया। केंद्रीय पदाधिकारियों की नई टीम की लिस्ट में कुल 38 नाम हैं। इसमें नए और पुराने चेहरों का समन्वय बैठाया गया है।
इसके मुताबिक, बीएल संतोष राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बने रहेंगे। शिवप्रकाश को राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। राजेश अग्रवाल को कोषाध्यक्ष और नरेश बंसल को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है।
तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों डॉ. रमन सिंह, वसुंधरा राजे, रघुबर दास को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। मध्यप्रदेश से सौदान सिंह को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और कैलाश विजयवर्गीय को राष्ट्रीय महामंत्री का पद दिया गया है। कांग्रेस से आए अनिल एंटनी को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है। अनिल कांग्रेस नेता एके एंटनी के बेटे हैं।
देखे लिस्ट