google.com, pub-1586814154292719, DIRECT, f08c47fec0942fa0
कोलकात्ता

लायंस क्लब ऑफ कोलकाता का इंस्टालेशन(शपथविधी) का कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न

कोलकाता खबर:-कल 23/09/2023 वार शनिवार को लायंस क्लब ऑफ कोलकाता एक्सीलेंस डिस्ट्रिक्ट 322बी2 का इंस्टालेशन(शपथविधी) का कार्यक्रम लेक टाउन के विवाह बैंक्वेट में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।यह संस्था वर्ष 2021 से लगातार सामाजिक सेवा मुलक कार्यक्रम करती आ रही हैं।इस संस्था के chartered अध्यक्ष नरेंद्र जी शर्मा हैं।सत्र 2023-24 के लिए संदीप जी अग्रवाल को सर्वसम्मत्ति से अध्यक्ष चुना गया।पंकज जी अग्रवाल को सचिव का पद व मिकेश जी सुरेका को वित्त मंत्रालय सौपा गया।
आई पी पी प्रकाश जी बोहरा हैं।उपाध्यक्ष के पद पर अरुण जी अग्रवाल,संजय जी अग्रवाल व विक्रम जी गोयल को चुना गया।कार्यकारिणी सदस्यो के रूप में सुनील जी अग्रवाल,रमेश जी बंका व राजेश जी अग्रवाल कों सम्मिलित किया गया।
संस्था कई तरह के सामाजिक कार्य जैसे अनाथ आश्रम, विधवा आश्रम,वृद्ध आश्रम ,बाल आश्रम व विकलांग लोगो की सेवा उनके खान पान,वस्त्र आदि की व्यवस्था कर करती हैं तथा उनके मनोरंजन की व्यवस्था भी करती हैं जिससे उनमे खुशी का संचार हो।संस्था समाज के विभीन्न वर्गो की सेवा हेतु स्वास्थ्य शिविर,रक्तदान शिविर,कैंसर जाँच शिविर,नेत्र जाँच व आपरेशन शिविर समय समय पर मानवता की सेवा के लिए लगाती हैं।समय समय पर विभिन्न स्थानों पर राहगीर व जरूरत मंदो के बीच भोजन वितरित किया जाता हैं।साथ ही होली व दीपावली मिलन समारोह का कार्यक्रम भी क्लब के सदस्यो व उनके परिवार के साथ मनाया जाता हैं।यह जानकारी हमे संस्था के L.C.I.F.Chairman प्रमोद जी अग्रवाल ने दी।

कोलकाता और देश दुनिया की खबरों के लिए जुड़े न्यूज़ के व्हाट्सएप्प ग्रुप से लिंक द्वारा

👇👇👇👇👇👇👇👇👇

https://chat.whatsapp.com/HnfEOMcGe5BEaNF9COsfGS

Back to top button