google.com, pub-1586814154292719, DIRECT, f08c47fec0942fa0
breaking newsराजस्थान

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में धड़ाम होगा पारा, प्रदेश में फिर बदलेगा मौसम, जानें कब होगी बारिश


Rajasthan Weather News: राजस्थान में मार्च के महीने में भी ठिठुरन का दौर जारी है। प्रदेश के मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिलने वाला है। प्रदेश में एकदम से तापमान में गिरावट दर्ज की जायगी। वहीँ कई जिलों में तेज हवाओं से ठिठुरन चढ़ेगी। वहीँ प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के किसी भी हिस्से में बारिश दर्ज नहीं की गई और मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहा।

अधिक जानकारी के लिए बता दे की प्रदेश में सबसे अधिक तापमान चित्तौड़गढ़ में 34.6 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम न्यूनतम तापमान सांगरिया में 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में राज्य में और बारिश होने की संभावना जताई है।

हालांकि, 9 मार्च से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के बाद मौसम बदल सकता है। अगले कुछ दिनों में तापमान में और गिरावट आने की संभावना है।

राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम
मौसम विभाग ने कहा है कि आने वाले सप्ताह में राज्य में कोई पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना नहीं है। देश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, 20 से 25 किमी प्रति घंटे की गति से चलने वाली तेज उत्तरी हवाओं के कारण अगले 48 घंटों के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है।

हालांकि, 7 और 8 मार्च से तापमान फिर से बढ़ेगा। वहीँ 9 मार्च से हिमालयी क्षेत्र में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ को अब उत्तरी पाकिस्तान और पड़ोस के ऊपर औसत समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में देखा जाता है, जिसमें मध्य और ऊपरी क्षोभमंडलीय स्तरों पर एक गर्त लगभग देशांतर 70ई से अक्षांश 30एन तक फैली हुई है। 9 मार्च, 2025 से एक नए पश्चिमी विक्षोभ के पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है।

राजस्थान में हफ्ते भर का मौसम
प्रदेश की राजधानी में अगले सोमवार तक आसमान साफ रहने की संभावना है। वहीँ 27 से 34 डिग्री सेल्सियस और 12 से 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। इस तरह से शहर का न्यूनतम स्तर 12 डिग्री से लेकर 19 डिग्री से लेकर 27 डिग्री और सिर्फ 34 डिग्री है।

Back to top button