google.com, pub-1586814154292719, DIRECT, f08c47fec0942fa0
breaking newsराजनीतिराजस्थानस्वास्थ्य

Breaking:-भजनलाल सरकार के इस मंत्री को आया हार्ट अटैक,ICU में भर्ती

राजस्थान खबर:- राजस्थान में राजनीतिक गलियारे से बड़ी सामने आ रही है। जहां राजस्थान सरकार में देवस्थान मंत्री ओटाराम देवासी को एसएमएस अस्पताल मे भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि मंत्री ओटाराम को हार्ट अटैक आने की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। सीएम भजन लाल शर्मा ने उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली है।

बता दें कि मंत्री ओटाराम देवासी आज सुबह अपने निवास पर थे। तभी उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। जब उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ी तो उन्हें एसएमएस अस्पताल लाया गया। जहां मालूम चला कि उन्हें हार्ट अटैक आया है। अस्पताल में आईसीयू वार्ड में देवासी को भर्ती किया गया है। उनकी जांचे कराई जा रही है।

डॉक्टर्स की देखरेख में देवासी का इलाज हो रहा है। वहीं देवासी के हार्ट अटैक आने के बाद अस्पताल में उनके शुभचितंकों की भीड़ लग गई है। जो उनके स्वस्थ होने की कामना कर रहे है।

भजनलाल सरकार में मंत्री ओटाराम देवासी सिरोही जिले की शिवगंज विधानसभा सीट से विधायक है। ओटाराम देवासी को एक फिर से प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। 58 वर्षीय ओटाराम देवासी ओबीसी देवासी वर्ग से आते हैं

Back to top button