Bikaner:-भुट्टो के चौराहे के पास कब्रिस्तान में मिले शव की हुई पहचान

THE BIKANER NEWS:- बीकानेर:-सदर थाना क्षेत्र के भुट्टों के चौराहा क्षेत्र में शनिवार सुबह कब्रिस्तान में एक व्यक्ति का शव मिला है। शव की शिनाख्त 9 केआरडब्ल्यू, काकड़वाला, श्रीगंगानगर निवासी 38 वर्षीय श्रवण सिंह पुत्र दमन सिंह के रूप में हुई है।स्वर्ण सिंह का शव आज कब्रिस्तान में मिला। उसके गले में फांसी लगाने की स्टाइल में कपड़ा बांधा हुआ मिला। दोनों पैर बांधे हुए थे। गले पर निशान भी बताए जा रहे हैं। उसने कुर्ता पायजामा पहन रखा था। सूचना पर एसपी तेजस्वनी गौतम भी मौके पर पहुंची। थानाधिकारी सुरेंद्र पचार मय टीम तहकीकात में लगी है। मौके पर डॉग स्क्वायड व एफ एस एल टीम बुलाई गई। तीन चार लोगों के पैरों के निशान भी मिले हैं। हालांकि थानाधिकारी ने अभी तक मर्डर की शत प्रतिशत पुष्टि नहीं की है, लेकिन बंधे हुए हाथ पैर, गले में बंधा कपड़ा व निकली हुई जुबान मर्डर की पुष्टि कर रही है। ऐसा भी संभव है कि स्वर्ण सिंह का मर्डर कब्रिस्तान में ना किया गया हो बल्कि बाहर ही मारकर कब्रिस्तान में फेंका गया हो।