Gold Price Today: सोना फिर हुआ सस्ता! 24 जून को 24 कैरेट गोल्ड पहुंचा इतने रुपए प्रति ग्राम
Gold Price Today: सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। ईरान-इजरायल संघर्ष विराम की खबरों के बीच सोने की कीमतों में गिरावट शुरू हो गई है। आज मंगलवार 24 जून 2025 को 10 ग्राम सोने की कीमत 100 रुपये सस्ती हो गई है
सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। ईरान-इजरायल संघर्ष विराम की खबरों के बीच सोने की कीमतों में गिरावट शुरू हो गई है। आज मंगलवार 24 जून 2025 को 10 ग्राम सोने की कीमत 100 रुपये सस्ती हो गई है। बड़े शहरों के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 1,00,600 रुपये से ऊपर चल रही है। वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत 92,000 रुपये से ऊपर बनी हुई है। भारत में एक किलोग्राम चांदी की कीमत 1,09,900 रुपये है। चांदी कल की कीमत पर कारोबार कर रही है। मंगलवार 24 जून 2025 को सोने और चांदी की कीमत का पता करें।Gold Price Today:
दिल्ली, मुंबई, राजस्थान, उत्तर प्रदेश में 24 जून, 2025 को सोने की कीमत
मंगलवार, 24 जून को सोने की कीमतों में कल की तुलना में गिरावट आई है। दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत 92,440 रुपये और 24 कैरेट सोने की कीमत 1,00,830 रुपये प्रति 10 ग्राम है। मुंबई में 22 कैरेट सोने की कीमत 92,290 रुपये और 24 कैरेट सोने की कीमत 1,00,680 रुपये प्रति 10 ग्राम है। पटना, लखनऊ और जयपुर जैसे प्रमुख शहरों में सोने की कीमत लगभग समान दर पर बनी हुई है।Gold Price Today:
शहर का नाम | 22 कैरेट गोल्ड रेट | 24 कैरेट गोल्ड रेट |
दिल्ली | 92,440 | 1,00,830 |
चेन्नई | 92,290 | 1,00,680 |
मुंबई | 92,290 | 1,00,680 |
कोलकाता | 92,290 | 1,00,680 |
जयपुर | 92,440 | 1,00,830 |
नोएडा | 92,440 | 1,00,830 |
गाजियाबाद | 92,440 | 1,00,830 |
लखनऊ | 92,440 | 1,00,830 |
बंगलुरु | 92,290 | 1,00,680 |
पटना | 92,290 | 1,00,680 |
भारत में सोने की कीमत विभिन्न कारकों के कारण भिन्न होती है, जैसे कि विदेशी बाजार में सोने की कीमत, रुपये और डॉलर की विनिमय दर और सरकार द्वारा लगाया गया कर। लेकिन भारत में सोना केवल एक निवेश नहीं है, बल्कि परंपरा और आस्था का प्रतीक भी है। धनत्रयोदशी, दिवाली और अन्य त्योहारों के दौरान सोना खरीदना शुभ माना जाता है। ऐसे समय में लोगों की मांग बढ़ जाती है, जिसकी वजह से सोने की कीमत भी अक्सर बढ़ जाती है।Gold Price Today: