Red Alert : पंजाब में रेड अलर्ट! तपती गर्मी ने तोड़े रिकॉर्ड, बाहर निकलने से पहले जरूर पढ़ें ये जरूरी अलर्ट
Red Alert : अमृतसर, लुधियाना, जालंधर (आदमपुर) हलवारा और बठिंडा सहित कई शहरों में लू की स्थिति बनी रही। सबसे अधिक तापमान बठिंडा एयरफोर्स स्टेशन पर 47.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले 2 दिनों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।
पंजाब में भीषण गर्मी के कारण आज 2 लोगों की मौत हो गई। 62 वर्षीय विजय कुमार की गुरदासपुर रेलवे स्टेशन पर मृत्यु हो गई। वह व्यक्ति हिमाचल प्रदेश से गुरदासपुर लौट रहा था कि अचानक बीमार पड़ गया और उसकी मौत हो गई। दूसरे मामले में बाबा बकाला साहिब के कोटली गांव के रहने वाले 33 वर्षीय अवतार सिंह की लू लगने से मौत हो गई। Red Alert
अमृतसर और बठिंडा पंजाब के सबसे गर्म शहर थे। अमृतसर में अधिकतम तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी तरह गुरदासपुर में 44.5 डिग्री सेल्सियस, पटियाला में 43.6 डिग्री सेल्सियस, पठानकोट में 43.4 डिग्री सेल्सियस, अबोहर में 44.1 डिग्री सेल्सियस और जालंधर में 43 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। Red Alert
राजस्थान
राजस्थान के श्रीगंगानगर में न्यूनतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 6.5 डिग्री अधिक है। दूसरी ओर, हिमाचल आने वाले पर्यटकों को भी दिन के समय पसीना आ रहा है और शाम को मौसम थोड़ा ठंडा होने के बाद ही उन्हें राहत मिल रही है। इस बीच, दिल्ली से जम्मू तक गर्मी के लिए 13 जून तक रेड अलर्ट जारी किया गया है। देश के कई हिस्सों में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है। Red Alert