Movie prime

Haryana News: हरियाणा में हजारों लोगों को मिलेंगे फ्री प्लॉट, सरकार ने आवेदन हेतु पोर्टल किया शुरू

 
Haryana News: हरियाणा में हजारों लोगों को मिलेंगे फ्री प्लॉट, सरकार ने आवेदन हेतु पोर्टल किया शुरू

PM Aawas Yojana: हरियाणा प्रदेश में नायब सरकार ने बड़ी घोषणा की है। प्रदेश सरकार राज्य में हजारों लोगों को निशुल्क प्लॉट उपलब्ध करवाने जा रही है। प्रदेश में सरकार ने गरीबों को निशुल्क प्लॉट उपलब्ध करवाने की प्रक्रिया को तेज कर दिया है। प्रदेश में सरकार की घोषणा के बाद गरीब परिवारों के खुद के घर का सपना जल्द ही पूरा होने जा रहा है।

पाठकों को बता दें कि प्रदेश में हजारों लाखों ऐसे परिवार हैं जो आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण प्लॉट या मकान बनाने में समर्थ नहीं है। ऐसे पात्र लोगों को सरकार की तरफ से अब निशुल्क प्लाट दिया जाएगा। हरियाणा सरकार प्रदेश के 16 शहरों में 15000 से ज्यादा लोगों को निशुल्क प्लॉट आवंटित करेगी।

पात्र लाभार्थियों को प्लॉट उपलब्ध करवाने हेतु सरकार ने वीरवार को शुरू किया बुकिंग पोर्टल

हरियाणा प्रदेश में कल 20 मार्च वीरवार को प्रदेश सरकार ने पात्र लाभार्थियों को प्लॉट उपलब्ध करवाने हेतु बुकिंग पोर्टल खोल दिया है। गरीब परिवारों द्वारा अब इस पोर्टल के माध्यम से प्लाट हेतु आवेदन किया जा सकता है।

प्रदेश सरकार ने इसके अलावा पक्का मकान बनाने हेतु लगभग 36 हजार परिवारों के खाते में 151 करोड़ रुपए की प्रथम किस्त डाल दी है। सरकार द्वारा प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत इन परिवारों को 45-45 हजार रुपए की राशि जारी की गई है। प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दौरान यह जानकारी दी।

सरकार 5 लाख गरीब परिवारों के बनवाएगी पक्के मकान

हरियाणा प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश के 5 लाख गरीब परिवारों को मकान उपलब्ध कराने की बात भी कहीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना (PM aawas Yojana) के तहत हरियाणा प्रदेश के गांव में लगभग 28 हजार से अधिक लाभार्थियों को मकान बनाकर दिए जा चुके हैं।

इसके अलावा 4238 मकान ऐसे हैं जिनका निर्माणकार्य चल रहा है। प्रदेश सरकार ने इसके लिए लाभार्थियों को 414 करोड़ रुपए से अधिक की राशि के रुप में आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश में 5 लाख गरीब परिवारों के पक्के मकान बनाने के लक्ष्य को जल्द ही पूरा किया जाएगा।

बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह ने बताया कि उनकी सरकार ने मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना 2.0 के तहत प्रदेश के 62 गांव में 4500 से अधिक लाभार्थियों को 100 गज के प्लाट उपलब्ध करवाए हैं। जो पात्र अभ्यर्थी सरकार की प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित रह गए हैं उनके लिए वीरवार से एक बार फिर पोर्टल खोल दिया गया है।