
THE BIKANER NEWS:- बीकानेर:-गोपाल सदन में विश्व कल्याण के लिए चल रहे अष्टदिवसीय संगीतमयी श्रीमद् भावगत कथा के पांचवे दिन व्यास पीठ पर विराजमान कथावाचक पूज्य श्री ओमप्रकाश व्यास ने प्रसंग में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की कथा करते ही पूरा पांडाल कृष्णमय हो गया और सभी भक्त कृष्ण भक्ति में झूमने लगे। श्री किशन किराडू ‘‘मुकेश’’, गायक लालचंद उपाध्याय एण्ड पार्टी, चेन्नई प्रवासी जमना दास व्यास ने अपने कृष्ण-भजनों से सभी भक्तों को कृष्ण-धुन पर नृत्य करने को मजबूर कर दिया। सभी किशोर-किशोरियांे ने सामूहिक डांडिया रास नृत्य भी प्रस्तुत किया। श्रीकृष्ण जन्म की सजीव झांकी में बालरूप मास्टर राघव बिस्सा ने तथा नंद बाबा का रूप श्री गोविंद गोपाल बिस्सा ने धारण किया। नंदोत्सव के उपलक्ष्य में मुख्य आयोजनकर्त्ता श्री लक्ष्मीनारायण व्यास-श्रीमती श्यामा देवी व्यास ने उपस्थित सभी भक्तों को बधाईयां दी। पांडाल को गुलाब के फूलों, गुब्बारों से विशेष श्रृंगारित किया गया। आज की पूजा श्री ओमप्रकाश-श्रीमती मंगला देवी व्यास ने की। पांडाल में उपस्थित सभी भक्तों कों सुन्दर सुसज्जित छोटी मटकी में माखन-मिश्री का प्रसाद वितरित किया गया। साथ ही, पंचामृत और नियमित प्रसाद का भी वितरण किया गया। ज्ञात रहे कथा की पूर्णाहुति दिनांक 21.12.2023 को होगी। कथा में प्रसंगों से संबंधित सजीव झांकियां प्रस्तुत की जा रही है और नित्य दिन पांडाल की विशेष सजावट की जा रही है।
बीकानेर और देश दुनिया की खबरों के लिए जुड़े न्यूज़ के व्हाट्सएप्प ग्रुप से लिंक से👇👇👇👇👇