google.com, pub-1586814154292719, DIRECT, f08c47fec0942fa0
breaking newsकोलकात्ता

ब्रिगेड परेड ग्राउंड के पास महिला का अधजला शव मिलने से फैली सनसनी

कोलकाता खबर:- कोलकाता: शहर के ब्रिगेड परेड ग्राउंड के पास महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गया। बीते दिन की सुबह मैदान थाने की पुलिस ने एक महिला का अधजला शव बरामद किया। पुलिस द्वारा महिला की पहचान की जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार अज्ञात महिला का शव बुधवार सुबह सात बजे बरामद किया गया। सुबह मॉर्निंग वॉक करने गये कुछ लोगों को शव पड़ा दिखा। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना पाकर मैदान पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया।

कहां से आया ब्रिगेड मैदान में शव ?

जानकारी के अनुसार महिला की मौत 2 दिन पहले हुई थी। फिलहाल मौत के पीछे की मंशा अभी स्पष्ट नहीं हुई है। पुलिस इसकी जांच में जुट गई है। यह भी माना जा रहा है कि महिला के शव को किसी ने ब्रिगेड मैदान में फेंक दिया होगा। बता दें कि ब्रिगेड मैदान के आस-पास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहती है। पुलिस लगातार उस इलाके में पेट्रोलिंग करती है। ऐसे में ये वारदात कैसे हुई इसको लेकर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

Back to top button