
THE BIKANER NEWS:-बीकानेर 21 मार्च गुरुवार, शहर में होली परवान पर है जगह जगह फागउत्सव के आयोजन हो रहे है।

शहरी परकोटे में संस्कृति रक्षक मंडल के तत्वाधान में महिलाओं ने ठाकुरजी की शोभायात्रा निकाली। यात्रा फरसोलाई से होते हुए शहर के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरी तो माहौल कृष्णमय हो गया।
शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भागीदारी निभाई। डीजे पर बजते कृष्ण भजनों की धुनों पर थिरकते, गाते हुए महिलाएं पूरी तरह से आस्था के रंग में रंगी नजर आई। साथ ही श्रद़्धालुओं ने रथ में विराजमान ठाकुरजी की प्रतिमा पर पुष्प और अबीर गुलाल से वर्षा की।
कई स्थानों पर महिलाओं की शोभयात्रा का पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया, तो राबडिय़ां, शीतल जल से कई स्थानों पर खातिरी भी हुई।
महिलाओं और बालिकाओं ने बड़ी संख्या में इस शोभायात्रा में शामिल होकर अपनी भागीदारी जताई। यह शोभायात्रा शाम करीब आठ बजे गोपालजी मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई। युवाओं की टोली ने पूरे रास्ते में व्यवस्थाएं संभाली। फिजाओं में उड़ती रंग-बिरंग गुलाल का गुब्बार शहर में छा गया।

श्रीनाथजी झांकी रही आकर्षण का केन्द्र…
शोभायात्रा में ठाकुर श्रीनाथजी की सजीव झांकी आकर्षण रही। इसमें आशीष व्यास ने श्रीनाथजी का स्वरूप धरा और उसके साथी ने श्याम वरण ठाकुरजी का रूप धरा। साथ मे राधा कृष्ण स्वरूप ने भी लोगों का ध्यान खीचा

आस्थावान लोगों में ठाकुरजी के स्वरूप धरे कलाकारों के साथ फोटो खिंचवाने की होड सी मच गई।