google.com, pub-1586814154292719, DIRECT, f08c47fec0942fa0
breaking newsजुर्मबीकानेर

बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्यवाही एक साथ 250 बदमाशो को पकड़ा

THE BIKANER NEWS: बीकानेर में शुक्रवार को विधानसभा चुनाव से पहले बदमाशों को हिरासत में लेने का अभियान चलाया गया। एक ही दिन में चार सौ चालीस
पुलिसकर्मियों ने करीब साढ़े चार सौ स्थानों पर दबिश दी और ढाई सौ बदमाशों को गिरफ्तार किया। ये कार्रवाई विधानसभा चुनाव से ठीक पहले तक कई बार हो सकती है। पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ने
बताया कि एरिया।डोमिनेसन अभियान के तहत सुबह अंधेरे अंधेरे ही पुलिसकर्मियों ने
दबिश देने का सिलसिला कर दिया गया। इस दौरान जिले भर के 440 पुलिसकर्मियों ने 170 टीम बनाई थी। हर पुलिस थाने ने अपने क्षेत्र के बदमाशों को पहले से लिस्ट में शामिल कर लिया था। शुक्रवार सुबह
जल्दी पहुंचकर पुलिस ने गिरफ्तारियां।शुरू कर दी थी। इस दौरान 450 स्थानों पर दबिश दी गई। अभियान में एनडीपीएस एक्ट के तहत 4 लोगों की गिरफ्तारी की गई, आर्म्स एक्ट के
तहत दो गिरफ्तारी हुई, वहीं एक से।अवैध हथियार बरामद किया गया। लम्बे समय से फरार चल रहे कुल 38 स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार किया गया है। अन्य प्रकरणों में फरार और।अदालत की ओर से वारंटी अभियुक्तों की भी धरपकड़ की गई। ऐसे 119 लोगों को गिरफ्तार किया गया ।
अभियान में सबसे ज्यादा सख्ती हिस्ट्रीशीटर्स पर थी। शुक्रवार को भी 141 हिस्ट्रीशीटर के यहां पुलिस टीम पहुंची। अन्य साधारण प्रकरणों में कुल तीन व्यक्ति तथा निरोधात्मक कार्यवाही में 14 जनों को गिरफ्तार किया गया। बड़ी संख्या में बदमाशों
को व्यवस्था में बने रहने के लिए पाबंद किया गया है। इस प्रकार समग्र रूप से 250 लोगों की गिरफ्तारी की गयी है। इस अभियान में मुक्ताप्रसाद थाना के एच. एस. दीपक अरोड़ा को अवैध को अवैध हथियार व 19 कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है। भविष्य में भी निष्पक्ष और निर्भीक मतदान के लिए ऐसी कार्यवाही चलती रहेगी

Back to top button