Movie prime

राजस्थान के बाड़मेर में तापमान बढ़ने से मौसम विभाग ने किया अलर्ट ! अब चलने वाली है,लू........

 

गर्मियों की शुरुआत(Beginning Of Summer) :
गर्मियों की शुरुआत हो चुकी है। राजस्थान में तापमान 40 डिग्री को पार कर गया है। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान के बाड़मेर को सबसे अ​धिक गर्म(Warm) जिला बताया गया। यहां का तापमान 42.4 डिग्री से​ल्सियस दर्ज किया गया। यह तापमान पिछले 24 घंटों में दर्ज किया गया है। वैसे तो तापमान के मामले में गुजरात के सुंदरनगर को सबसे अ​धिक गर्म जिला माना जाता है, लेकिन राजस्थान के बाड़मेर ने गर्मी के मामले में सुंदरनगर को भी पीछे छोड़ दिया है। यहां पर अ​धिकतम तापमान 42.4 डिग्री से​ल्सियस दर्ज किया गया। इस समय बाड़मेर देश में सबसे अ​धिक गर्म रहा।मौसम विभाग की दी गयी चेतावनी के अनुसार अगले तीन दिन में 4 डिग्री तापमान और बढ़ जायेगा। ऐसे में यहां लू चल सकती हैं। अप्रैल महीने की ही बात करें तो राजस्थान का तापमान 45 डिग्री को पार कर सकता है और छह अप्रैल से बाड़मेर, जैसलमेर और आसपास के क्षेत्रों में तेज लू चल सकती हैं। इसके अलावा भीलवाड़ा, जोधपुर, बीकानेर और जैसलमेल में सात अप्रैल से लू चलने की चेतावनी(Warning) जारी की गई है।

मौसम विभाग डेस्क(Meteorological Department Desk) :
मौसम विभाग के अनुसार प​श्चिमी विक्षोभ के चलते जयपुर समेत आसपास के क्षेत्र में तेज आंधी की चेतानी भी जारी की गई। इसके अलावा इन स्थानों पर तेज आंधी के साथ-साथ ओलावृ​​ष्टि भी हो सकती है। इसके लिए भी मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। प्रदेश के अन्य शहरों की बात करें तो संगरिया में न्यूनतम तापमान 14.1 डिग्री से​ल्सियस दर्ज किया गया। इन शहरों में हवा में नमी की मात्रा ज्यादा है। इसलिए अजमेर में अ​धिकतम तापमान 36.9 व न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री से​ल्सियस (Celsius) रहा। अलवर में भी अ​धिकतम तापमान 39 डिग्री व न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री से​ल्सियस दर्ज किया गया। जयपुर में अ​धिकतम तापमान 36.2 व न्यूनतम तापमान 24 डिग्री दर्ज किया गया। पिलानी में अ​धिकतम तापमान 38.3 तथा न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहा।