
THE BIKANER NEWS:- : जैसलमेर के पोकरण स्थित लाठी फील्ड फायरिंग रेंज में शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे एक बड़ा हादसा होने की जानकारी सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीएसएफ (बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स) के जवानों के साथ अभ्यास के दौरान मोर्टार बम फटने से तीन जवान घायल हो गए। तीनों घायल जवानों को तुरंत पोकरण के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके बाद BSF के अधिकारी और अन्य जवान मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है इनमें से दो जवानों की हालत गंभीर है, वहीं एक खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं
बता दें जैसलमेर के पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज में ऐसे हादसे कम ही होते हैं, अधिकारियों ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं, ताकि हादसे के असल कारणों का पता लगाया जा सके।