Movie prime

बंगाल:-देश विरोधी नारे लिखने के आरोप में चित्रकार गिरफ्तार

 

कोलकाता:-कोलकाता : जादवपुर थाने की पुलिस ने देश विरोधी नारेबाजी लिखने के आरोप में एक चित्रकार को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त का नाम चयन सेन (40) बताया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार आरजी कर मामले में विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम के तौर पर रात दखल आह्वान के दौरान जादवपुर इलाके के 8बी बस स्टैंड में सड़क पर देश विरोधी नारे लिखने का आरोप चयन पर लगा था।

पुलिस के अनुसार घटना वाले दिन सड़क पर जिन बातों को लिखा गया था, उनमें देश विरोधी नारे भी थे। विरोध प्रदर्शन करने वाले छात्रों के लिए सशस्त्र आंदोलन के आह्वान की बातें सड़क पर लिखी गई थीं। पुलिस की तरफ से कार्रवाई करते हुए कई लोगों को चिह्नित किया गया था। इसमें चयन सेन भी शामिल थे।

इसके बाद से लगातार चयन का पता नहीं चल रहा था। बुधवार रात को उसका पता चलने पर उसे गिरफ्तार किया गया। उसने किसके कहने पर ऐसे नारों की लाइनें सड़कों पर लिखी थीं, इस बारे में उससे पूछताछ की जा रही है।